HomeHealth & Fitness28 मई को होने वाली CUET (UG) 2026 परीक्षा स्थगित

28 मई को होने वाली CUET (UG) 2026 परीक्षा स्थगित

CUET UG की परीक्षा :CUET (UG) 2026 यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली CUET (UG) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है। यह एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाना था, लेकिन फिलहाल अब इसको टाल दिया गया है।

बकरीद की छुट्टी में बदलाव के कारण स्थगित हुई परीक्षा
NTA की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, भारत सरकार की तरफ से ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। माना जा रहा है कि NTA ने त्योहार और अभ्यर्थियों की सुविधा का ख्याल करते हुए 28 मई की परीक्षा को स्थगित किया है।

जल्द होगा परीक्षा की नई तारीख का ऐलान
NTA ने अपने स्टेंटमेंट में यह साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम 28 मई को निर्धारित था, उनके लिए परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। हालांकि, अभी तक संशोधित शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित तौर पर उनकी ऑफिशियल वेबसाइट और अपडेट्स को चेक करते रहें।

NTA को ऐसे कर सकते हैं संपर्क
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि NTA की ऑफिशियल वेबसाइट (https://nta.ac.in) और (https://cuet.nta.nic.in) पर अभ्यर्थी नियमित रूप से अपडेट्स के बारे में चेक कर सकते हैं। किसी भी सवाल या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA की हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या फिर cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

CUET (UG) Exam क्या होता है?
गौरतलब है कि CUET (UG) Exam, भारत की सबसे अहम प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसके माध्यम से देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी और तमाम अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों को दाखिला मिलता है। ऐसे में एग्जाम के पोस्टपोन होने की खबर के बारे में जानना लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments