मिहींपुरवा/बहराइच में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मोतीपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रदुम्न सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, सभासदों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर कुर्बानी न करने और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत से बचने की अपील की। सिंह ने त्योहार के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेष इधर-उधर न फेंके जाएं, ताकि वातावरण स्वच्छ बना रहे। क्षेत्राधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी लोग निर्धारित स्थानों, जैसे मस्जिद और ईदगाह में ही नमाज अदा करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार मिहींपुरवा धर्मेंद्र कुमार ने भी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें। बैठक में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर रामगोपाल, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभासद, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
मोतीपुर थाना में पीस कमेटी बैठक:बकरीद पर शांति, सौहार्द बनाए रखने की अपील, कई लोग हुए शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












