नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से लेकर मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और आसपास की सड़कों तक कुत्तों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं। इससे राहगीरों, रोगियों और स्कूली बच्चों में हर समय भय का माहौल बना हुआ है। सबसे चिंताजनक स्थिति अस्पताल परिसर की है, जहां इलाज कराने आने वाले रोगी, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे हर समय खतरे के साये में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह और शाम के समय आवारा कुत्तों का आतंक सबसे अधिक बढ़ जाता है। न्यू पीएचसी के मुख्य गेट, इमरजेंसी कक्ष और परिसर के आसपास दर्जनों कुत्ते डेरा जमाए रहते हैं। कई बार ये कुत्ते रोगियों और तीमारदारों के पीछे झुंड बनाकर दौड़ पड़ते हैं, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। मुख्य बाजार और व्यस्त सड़कों पर भी कुत्तों के झुंड राहगीरों पर अचानक भौंकते हुए दौड़ पड़ते हैं। इन घटनाओं के कारण बाइक और साइकिल सवार कई लोग असंतुलित होकर गिर चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि शाम होते ही बाजार में कुत्तों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे ग्राहक भी दहशत में रहते हैं। अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि इलाज कराने से ज्यादा चिंता अब कुत्तों के हमले की सताने लगी है। नगरवासियों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अभियान चलाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। लोगों ने अस्पताल परिसर और बाजार क्षेत्र में तत्काल विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने और लोगों को राहत दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक:न्यू पीएचसी से बाजार तक दहशत, अस्पताल आने वाले मरीजों के पीछे दौड़ रहे झुंड
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












