बहराइच के बेहड़ा-खैरीघाट स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अखण्ड प्रताप सिंह ‘गोलू’ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम निवास जायसवाल और जन शिक्षा समिति बहराइच के ग्रामीण शिक्षा प्रमुख उग्रसेन सिंह चौहान ‘बन्धु’ भी मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथियों में थानाध्यक्ष आनंद सिंह, उपनिरीक्षक मार्कंडेय तिवारी, कांस्टेबल नियाज अहमद और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल थे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपप्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, नवल किशोर सिंह, आनंद चौधरी, संजय सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह, उमेश सिंह और कुले राज सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद मंगल मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरित:अखण्ड प्रताप सिंह ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










