गिलौला ब्लॉक के बागवानी ग्राम सभा अंतर्गत केदारपुरवा गांव में रविवार रात मोबाइल गेम खेलते समय एक किशोर हादसे का शिकार हो गया। गांव निवासी 16 वर्षीय गोविंद तिवारी रात करीब 10 बजे घर की छत पर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में गोविंद के दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने बच्चों और युवाओं में मोबाइल गेम की लत को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
गिलौला में मोबाइल गेम खेलते समय युवक छत से गिरा:दोनों हाथों में फ्रैक्चर, बहराइच अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












