Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलुआ चौबे में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ी गई:पुलिस ने तत्काल नई...

बलुआ चौबे में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ी गई:पुलिस ने तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कर स्थिति संभाली

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के बलुआ चौबे गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों द्वारा की गई इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गौर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। पुलिस की देखरेख में तत्काल एक नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष देखा गया और प्रशासन की सक्रियता के कारण एक बड़ा विवाद टल गया। गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह शांत है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों के माध्यम से अराजक तत्वों की पहचान करने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments