#बस्ती_न्यूज
रुधौली थाना क्षेत्र के धंसा चौराहे पर सोमवार को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। राहुल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी रुधौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अठदमा निवासी राहुल (पुत्र राजाराम) पूनम गैस एजेंसी के गोदाम से गैस सिलेंडर लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। धंसा तिराहे के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल सड़क किनारे गिर गए और उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक राहुल अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और चाट-फुल्की की दुकान चलाकर परिवार का खर्च चलाने में सहयोग कर रहे थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली में कार की टक्कर से युवक की मौत:धंसा चौराहे पर हादसा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












