#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में बीती रात आए आंधी-तूफान के कारण परसा-परसरामपुर मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह घटना उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की जीतीपुर शाखा के ठीक सामने हुई। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय समाजसेवी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। वे अपने स्तर पर पेड़ को सड़क से हटाने और यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। आम जनता और समाजसेवियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर मार्ग को सुचारु रूप से चालू कराने की अपील की है, ताकि लोगों को असुविधा से बचाया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में परसा-परसरामपुर रोड पर पेड़ गिरा, आवागमन बाधित:यूपी ग्रामीण बैंक जीतीपुर के सामने घटना, समाजसेवी राहत कार्य में जुटे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












