Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आंधी-तूफान से बस्ती के मुंडेरवा में विद्युत व्यवस्था ठप:टिनशेड हाईटेंशन लाइन पर...

आंधी-तूफान से बस्ती के मुंडेरवा में विद्युत व्यवस्था ठप:टिनशेड हाईटेंशन लाइन पर गिरा, कई जगह तार टूटे और ट्रांसफार्मर गिरे

#बस्ती_न्यूज

सोमवार देर रात बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इससे जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई स्थानों पर बिजली के तार टूटे, ट्रांसफार्मर गिरे और आवागमन भी बाधित हुआ। मुंडेरवा क्षेत्र के छपिया मंझरिया में राम सुरेश गुप्ता का टिनशेड से बना मकान तेज हवा के झोंके से उड़कर बगल में स्थित हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली की आपूर्ति बंद थी, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। इसी क्षेत्र में रामजन्म चौधरी के खेत के पास एलटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। रानीपुर छपिया में धर्मात्मा चौधरी के खेत में लगा ट्रांसफार्मर भी पोल से नीचे आ गिरा। बस्ती-कांटे मार्ग पर गोदमवा और कुस्महा के बीच तीन-चार जगहों पर जंगली पौधों और जामुन के पेड़ों की टहनियां गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने टहनियों को हटाकर आवागमन बहाल किया। विद्युत सब स्टेशन मुंडेरवा के लाइनमैन दिनेश चौधरी बिजली बहाल करने में जुटे हुए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments