Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में टैम्पो-ट्रैक्टर भिड़ंत में एक की मौत:सड़क हादसे में कई लोग...

बहराइच में टैम्पो-ट्रैक्टर भिड़ंत में एक की मौत:सड़क हादसे में कई लोग घायल, दोनों वाहन चालक मौके से फरार


मंगलवार सुबह नानपारा बाईपास पर शिवाला बाग मंदिर के पास एक सीएनजी टैम्पो (UP 40/CT 1211) और बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रिसिया थाना क्षेत्र के समसापार निवासी 42 वर्षीय विपिन कुमार फौजदार पुत्र जगपत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में 60 वर्षीय राम भूखन पुत्र बृजलाल, 30 वर्षीय रमाकांत पुत्र जुगल किशोर, 13 वर्षीय अंशु पुत्र धर्मपाल, 25 वर्षीय मुकेश पुत्र पराग और 22 वर्षीय दिनेश पुत्र परसादी लाल शामिल हैं। इन सभी का नानपारा के सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतक विपिन कुमार उर्फ़ फौजदार मिहिपुरवा में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। दुर्घटना के समय टैम्पो बहराइच की ओर जा रहा था, जबकि ट्रैक्टर लखीमपुर की दिशा से आ रहा था। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। नानपारा कस्बा इंचार्ज कामेश्वर राय ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments