नवाबगंज चौक घंटाघर बाजार में मंगलवार को बकरीद त्योहार और छुट्टी के चलते भारी भीड़ देखी गई। रामनगर सेमरा नानपारा क्षेत्र के इस बाजार में खरीदारों की चहल-पहल दिनभर बनी रही। महिलाएं अपने परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचीं। उन्होंने कपड़े, जूते-चप्पल, चूड़ियां, सजावट का सामान और घरेलू जरूरत की वस्तुएं खरीदीं। बच्चों और युवाओं ने भी अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी की। बाजार में सिवईं, खोया, चूड़ी और रेडीमेड कपड़ों की बिक्री अधिक रही। बस स्टेशन के पास मार्केट, चूड़ी गली और घंटाघर के आसपास की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानदार जमील अहमद ने बताया कि बकरीद के लिए खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
बहराइच में बकरीद से पहले बाजारों में रौनक:नवाबगंज चौक घंटाघर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












