उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बहराइच के पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह अब विश्वजीत श्रीवास्तव को जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, राम नयन सिंह को गौतम बुद्ध नगर स्थित 19वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक बनाया गया है। वहीं, विश्वजीत श्रीवास्तव इससे पहले लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात थे। गौरतलब है कि राम नयन सिंह हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित एक कथा कार्यक्रम को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया था। इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा था। ताजा तबादले को प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
बहराइच के एसपी राम नयन सिंह हटाए गए:लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात विश्वजीत श्रीवास्तव को बनाया गया पुलिस अधीक्षक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










