#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र के ग्राम डुहवा में मंगलवार रात तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुँचाया। इस दौरान 61 वर्षीय शत्रुघ्न शुक्ला का कच्चा मकान एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ के नीचे दबने से शत्रुघ्न शुक्ला की लगभग एक लाख रुपये कीमत की भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया है कि भैंस की कमर और पैर टूट गए हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आंधी के कारण शत्रुघ्न शुक्ला के दो अन्य कच्चे मकान और एक घारी भी ढह गए। इस घटना से पीड़ित परिवार, जिसमें दंपति और उनकी बेटी शामिल हैं, बेघर हो गया है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। परिवार के सामने अब आवास और भोजन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, उचित मुआवजा और सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और इस प्राकृतिक आपदा ने उन्हें पूरी तरह से बेघर कर दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के डुहवा में आंधी का कहर:पीपल का पेंड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, भैंस घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












