लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सेवा, श्रद्धा और सनातन परंपरा से जुड़े इस आयोजन में यात्रियों, एयरपोर्ट कर्मचारियों, टैक्सी चालकों, सुरक्षाकर्मियों एवं आम नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
सुबह से शुरू हुए भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजकों के अनुसार लगभग 3000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। एयरपोर्ट परिसर में आने वाले यात्रियों को भी बड़े मंगल की परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया गया, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण की व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित रही।
स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया। बड़े मंगल के अवसर पर किए गए इस सेवा कार्य को लोगों ने सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की मिसाल बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा सेवा की भावना मजबूत होती है। लखनऊ एयरपोर्ट पर आयोजित यह विशाल भंडारा पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।












