बहराइच के नानपारा नगर में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे का आयोजन इमामगंज बाईपास, नवाबगंज मोड़, तहसील नानपारा गेट और सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों पर हुआ। पूनम मिश्र-दिनेश मिश्रा, मंजू सोनी-मनोज सोनी और डॉ. वीरांगना कान्त ने इन आयोजनों की व्यवस्था की। प्रसाद के साथ-साथ श्रद्धालुओं को शर्बत भी वितरित किया गया। शर्बत की व्यवस्था गीता श्रीवास्तव और श्रीमती वंशिका के सौजन्य से की गई थी। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में भंडारे के शुभारंभ से पहले विधि-विधान से पूजन किया गया। पुरोहित संतोष पाण्डेय ने डी.के. श्रीवास्तव द्वारा प्रसाद का भोग लगवाया। इस अवसर पर अरुणेंद्र कान्त, राम गोपाल मिश्रा, शालिनी मिश्रा, प्रिय सोनी, माया राम गोपाल मिश्रा, मोहम्मद अरशद, अनामिका साहू, रामा पाण्डेय और रंजना मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भंडारे के आयोजन में अंकित मिश्रा ने 501 रुपये, श्रीमती रामा देवी ने 501 रुपये और नैनी सहाय ने 1100 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
नानपारा में ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार को भंडारे का आयोजन:विभिन्न मंदिरों व स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












