सिद्धार्थनगर के जोगिया स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं पर चर्चा करना था। इस संगोष्ठी में ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना गया। इसी अवसर पर प्री-प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें प्रत्येक संकुल से पांच निपुण बच्चों को आमंत्रित किया गया था। ग्राम प्रधान, एसआरजी, एआरपी और समस्त नोडल शिक्षण संकुल जोगिया के सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं पर जानकारी दी गई। इनमें डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे धनराशि भेजना, निपुण भारत मिशन, एसएमसी बालिका शिक्षा और स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण जैसे विषय शामिल थे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अलका वर्मा, अमरेश कुमार, रामप्रताप शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जोगिया में संगोष्ठी आयोजित:नई शिक्षा नीति पर प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










