महराजगंज नगर क्षेत्र के पिपरदेउरा स्थित पोखरा आवास कॉलोनी की सड़कें पूरी तरह से बदहाल हो गई हैं। ये सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत वर्ष 2008 से 2011 के बीच बनी इस कॉलोनी में जगह-जगह बने गड्ढों और टूटे रास्तों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश होने पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार शिकायतें की हैं। अधिशासी अधिकारी राजकुमार मिश्रा ने जांच के आदेश भी दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर कॉलोनीवासियों में गहरा आक्रोश है। निवासी सुभाष, मनजीत, संदीप और कैलाशी देवी ने बताया कि खराब सड़कों के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इससे सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पिपरदेउरा में पोखरा आवास कॉलोनी की सड़कें बदहाल:गड्ढों से आवागमन मुश्किल, कार्रवाई न होने से लोग आक्रोशित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











