श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ स्थित कटरा बाईपास के पास हुई। टक्कर मारने वाला अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान 22 वर्षीय कार्तिकेय मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी मोहल्ला अकबरपुरा नई बस्ती, जनपद बहराइच और 25 वर्षीय अनिल पाठक पुत्र विश्वनाथ पाठक निवासी बसंतपुर थाना हुजूरपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। दोनों युवक बलरामपुर शादी देखने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, बौद्ध परिपथ स्थित होटल ट्यूलिप के निकट पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
नवीन मॉडर्न में बाइक की टक्कर से दो युवक घायल:बौद्ध परिपथ पर हादसा, मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











