#बस्ती_न्यूज
बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने अठदेऊरा में आयोजित अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने श्री परमात्मा प्रसाद पाण्डेय के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। अखंड रामायण पाठ में गोस्वामी तुलसीदास रचित ‘रामचरितमानस’ के आरंभ (बालकांड) से लेकर अंत (उत्तरकांड) तक का 24 घंटे लगातार संगीतमय पाठ किया जाता है। यह अनुष्ठान घर में इस अवसर पर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने उपस्थित लोगों से मुलाकात की, उनका कुशल-क्षेम जाना और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से भी भेंट की। चौधरी ने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी अखंड रामायण में शामिल:बस्ती के अठदेऊरा में पाठ कार्यक्रम में लिया आशीर्वाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












