निचलौल तहसील मुख्यालय को बहुआर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह सड़क टूटने और जलजमाव के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ता है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, बैठवलिया गांव के पास स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया टूटने से नाली का पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, और कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। वहीं, जंगल क्षेत्र में करीब चार किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और भी खराब हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन छात्र, किसान, व्यापारी और अन्य लोग तहसील व जिला मुख्यालय के लिए आवाजाही करते हैं। सड़क खराब होने से यात्रा में अधिक समय लग रहा है और लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बैठवलिया निवासी देवब्रत शर्मा, सुनील, प्रभाकर जायसवाल तथा मिश्रौलिया निवासी हरिओम पाण्डेय, राहुल मिश्रा और कमलेश मिश्रा ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बहुआर मार्ग बदहाल, जगह-जगह सड़क टूटी:जलजमाव से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












