Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में हिंदू बनकर महिला से की दोस्ती:हरिद्वार में बनाए संबंध, शिकायत...

बस्ती में हिंदू बनकर महिला से की दोस्ती:हरिद्वार में बनाए संबंध, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में फर्जी पहचान बनाकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम और धर्म छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 26 मई को सोनहा थाने में तहरीर देकर बताया कि गोंडा जनपद के मसकनवा निवासी जुबेर अहमद ने खुद को ‘अजय’ नाम बताकर उससे फोन पर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उसने महिला को शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि दिसंबर में आरोपी महिला को उत्तराखंड के हरिद्वार ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया पीड़िता की शिकायत के आधार पर सोनहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जुबेर अहमद पुत्र तौहिद अहमद, निवासी रानीजोत मसकनवा, थाना छपिया, जनपद गोंडा को भानपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद चौधरी एवं कांस्टेबल राजेन्सी वर्मा शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments