#बस्ती_न्यूज
समाजवादी पार्टी की बस्ती इकाई ने बुधवार को जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि वे जनता के हितों की आवाज लगातार बुलंद करते रहेंगे। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के लगातार बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त की गई। पार्टी ने तत्काल कीमतें कम करने की मांग की। इसके साथ ही गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी रोकने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात भी कही गई। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल और छाया की व्यवस्था कराने की मांग भी उठाई गई। सपा नेताओं ने जिले में बेतहाशा बिजली कटौती और जले ट्रांसफार्मरों को समय पर न बदले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। ज्ञापन में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और अनावश्यक कटौती रोकने की मांग की गई। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, जनगणना ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों और कर्मचारियों की दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती पर आपत्ति जताते हुए उन्हें निकटवर्ती क्षेत्रों में तैनात करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में वाल्टरगंज और अठदमा चीनी मिल से जुड़े किसानों एवं कर्मचारियों के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। पार्टी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों तथा खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी, रूधौली विधायक राजेंद्र चौधरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सपा ने जनसमस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन:बोले- जनता के हितों की आवाज बुलंद करेंगे, बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












