श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र स्थित डिगुरा जोत गांव के पास बुधवार को एक 17 वर्षीय किशोरी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, डिगुरा जोत निवासी अकबर अली की पुत्री चांदनी अपनी दादी को पानी देने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
श्रावस्ती में 17 वर्षीय किशोरी करंट से झुलसी:11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से गंभीर हालत, जिला अस्पताल भिनगा रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












