#बस्ती_न्यूज
बस्ती में कुवानों नदी के जीर्णोद्धार अभियान का शुभारंभ बाबा भदेश्वर नाथ धाम से हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि बाबा सरोज मिश्र और गुलाब सोनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अभियान के दौरान नदी की स्वच्छता, संरक्षण और पुनर्जीवन के महत्व पर जागरूकता फैलाई गई। महेश शुक्ला ने बताया कि योगी सरकार नदियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। ग्राम प्रधान शिव पुजारी गिरी और स्थानीय लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुवानों नदी के जीर्णोद्धार से क्षेत्र के पर्यावरण और जल संरक्षण को बड़ा लाभ मिलेगा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आम जनता से भी सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अंकित गोस्वामी, आजाद गिरी, राजेश गिरी, राकेश गोस्वामी, ग्राम प्रधान छबिलहां अजय मिश्रा, आदित्य गिरी, आशुतोष गिरी, बृजभान और महेश गिरी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कुवानों नदी जीर्णोद्धार अभियान बाबा भदेश्वर नाथ धाम से शुरू:बस्ती में गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ, स्वच्छता-संरक्षण पर जागरूकता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












