जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकान गणना’ कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 से प्रारंभ होने वाली जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में उनकी पूर्ण निष्ठा और सटीकता के लिए दिया गया। यह सम्मान उप जिला जनगणना अधिकारी/उपजिलाधिकारी नानपारा श्रीमती अमिता यादव, चार्ज अधिकारी/तहसीलदार नानपारा श्री शैलेश कुमार और उप चार्ज अधिकारी बलहा श्री अरुण कुमार वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। अधिकारियों ने इस दौरान कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण निष्ठा, समयबद्धता और शुद्धता के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन कार्मिकों को अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। सम्मानित होने वालों में बेबी मलिक, रुचि चौधरी, अमन कुमार, शशिमा कुशवाहा, अमित बडोला, ज्योति वर्मा, चंदन यादव, अतुल सिंह, नीलिमा श्रीवास्तव और अर्चना शाक्य सहित कई अन्य प्रगणक एवं सुपरवाइजर शामिल थे।
बहराइच में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन:प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












