Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमीनी विवाद में युवक को गोली मारने की धमकी:घुघली थाने में पीड़ित...

जमीनी विवाद में युवक को गोली मारने की धमकी:घुघली थाने में पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी


घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। गांव निवासी अवधेश कुमार वर्मा ने बुधवार को घुघली थाने पहुंचकर गोली मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि वह अपनी पुस्तैनी जमीन पर मकान निर्माण के लिए नींव खुदवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके पटीदार मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।अवधेश कुमार वर्मा का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलायी, लेकिन आरोपी पक्ष पुलिस के सामने भी विवाद से इनकार करता रहा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी गई, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।पीड़ित ने यह भी बताया कि वर्ष 2015 में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसका मुकदमा वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज जखीरा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments