Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बकरीद पर नासिरगंज ईदगाह में लगा मेला:बच्चों और महिलाओं में दिखा उत्साह

बकरीद पर नासिरगंज ईदगाह में लगा मेला:बच्चों और महिलाओं में दिखा उत्साह


श्रावस्ती जनपद के नासिरगंज कस्बे स्थित ईदगाह परिसर में बकरीद के अवसर पर एक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं और आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, गुब्बारे, मिठाई और खिलौनों की कई दुकानें लगाई गई थीं। खाने-पीने के स्टॉल भी मौजूद थे। बच्चों ने झूलों और खिलौनों का खूब आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने भी मेले में खरीदारी की। इस मेले में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। मौके पर जमुनहा के एसडीएम संजय रॉय, सीओ सतीश शर्मा और थाना सोनवा के प्रभारी निरीक्षक विष्णु देव पांडे सहित कई पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। प्रशासन की कड़ी निगरानी में यह मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments