पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* व क्षेत्राधिकारी भिनगा *श्री सतीश कुमार शर्मा* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में थाना मल्हीपुर की पुलिस टीम द्वारा थाना मल्हीपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0- 49/2026 धारा-74,118(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज कुमार विश्वकर्मा पुत्र किशोरी लाल उर्फ गुल्ले विश्वकर्मा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
*संक्षिप्त विवरण*-
अभियुक्त मनोज कुमार विश्वकर्मा द्वारा वादी की बहू के साथ छेडखानी करना व ठुड्डी काट कर घायल कर देने के सम्बन्ध में थाना मल्हीपुर पर मु0अ0स0- 49/2026 धारा-74,118(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम व पता*
1 मनोज कुमार विश्वकर्मा पुत्र किशोरी लाल उर्फ गुल्ले विश्वकर्मा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान*
गंगापुर दा0 लक्ष्मनपुर गंगापुर
*गिरफ्तारी टीम*
1.उ0नि0 श्री नदीम खान थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
3.हे0कां0 कर्मवीर सिंह










