Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)24 घंटे में मवेशी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार:बलरामपुर-श्रावस्ती पुलिस की कार्रवाई,...

24 घंटे में मवेशी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार:बलरामपुर-श्रावस्ती पुलिस की कार्रवाई, पिकअप बाइक मवेशी व नकदी बरामद


श्रावस्ती में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मवेशी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में श्रावस्ती के थाना कोतवाली भिनगा और बलरामपुर के थाना ललिया की संयुक्त पुलिस टीम ने की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई दो भैंसें, एक पड़िया, घटना में इस्तेमाल किया गया एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और भैंसों की बिक्री से मिले 7,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह मामला 26 मई 2026 को सामने आया, जब ग्राम सहियापुर, मौजा भीखपुर तराई निवासी रामआसरे पुत्र भारत विश्वकर्मा ने थाना कोतवाली भिनगा में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनकी और रामसुंदर पुत्र ननकऊ गोस्वामी की तीन भैंसें चुरा ली थीं। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा में मुकदमा दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा और थाना ललिया, बलरामपुर की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम गोपालपुरवा, लक्ष्मणपुर चौकी क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी की घटना स्वीकार की और पूर्व में दर्ज कई अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता बताई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार यादव (निवासी कौवापुर दा0 बकवा, थाना कोतवाली भिनगा) जीवनलाल गोस्वामी (निवासी ग्राम सहियापुर दा0 भीखपुर तराई, थाना कोतवाली भिनगा) और मंगलेश्वर यादव (निवासी कौवापुर दा0 बकवा, थाना कोतवाली भिनगा) के रूप में हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पशु चोरी, नकबजनी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments