#बस्ती_न्यूज
बस्ती में गुरुवार को छावनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मलौली गोसाई में 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत’ आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत के० के० सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएचसी विक्रमजोत के अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह भी उपस्थित रहे। सीएचसी विक्रमजोत के अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ में ‘100 डेज टीबी मुक्त चैलेंज’ अभियान के तहत यह विशेष टीबी स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। ब्लॉक प्रमुख के० के० सिंह ने ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग गांव स्तर पर स्क्रीनिंग और जांच अभियान चला रहा है। प्रमुख ने बताया कि समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के जांच कराने की अपील की, ताकि बीमारी का समय रहते इलाज शुरू हो सके। शिविर में आए मरीजों का एक्सरे, हीमोग्लोबिन, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। इस अवसर पर एलटी विवेक वर्मा, रामेंद्र विक्रम, संदीप, एक्सरे टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह, सीएचओ रजनी, रितिका, सारिका, अजय और अंजलि सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मलौली गोसाई में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू:ब्लॉक प्रमुख ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का उद्घाटन किया, स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












