#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रुधौली कस्बे में गुरुवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कस्बे के शिव गुलाम सिंह नगर वार्ड नंबर-9 स्थित संजय सिंह के बाग में लोगों ने युवक को आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका देखा। मृतक की पहचान राजकुमार चौधरी (29) पुत्र स्वर्गीय उमालाल चौधरी, निवासी वार्ड नंबर-4 मध्य नगर, थाना रुधौली, जनपद बस्ती के रूप में हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला:बस्ती के रुधौली कस्बे में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












