Homeजिला / लोकल (Local News)सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर निर्णय पर भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा...

सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर निर्णय पर भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला


नई दिल्ली। मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने कहा कि अदालत के निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अवैध घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी थी।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर को संवैधानिक और वैध बताते हुए कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कराना आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है। अदालत ने माना कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य चुनाव प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है।
फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का ‘पदार्फाश’ हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से एसआईआर प्रक्रिया का विरोध इसलिए कर रही थी क्योंकि वह भारतीय मतदाताओं के बजाय अवैध घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी थी। भंडारी ने इसे ‘राष्ट्र-विरोधी कदम’ बताते हुए सवाल किया कि क्या राहुल गांधी अब भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए माफी मांगेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments