Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जर्जर पुल ध्वस्त हुए 15 दिन, निर्माण शुरू नहीं:श्रावस्ती में किसान-ग्रामीण आवागमन...

जर्जर पुल ध्वस्त हुए 15 दिन, निर्माण शुरू नहीं:श्रावस्ती में किसान-ग्रामीण आवागमन को लेकर परेशान


श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक स्थित महतो पुरवा (पोस्ट–चन्द्रखाबुजूर्ग) के पास तुलसीपुर नहर कैंची पर बना जर्जर पुल 15 दिन पहले ध्वस्त कर दिया गया था। हालांकि, अब तक नए पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पुल हटाए जाने के बाद से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। खेतों तक पहुंचने के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों बर्बाद हो रहे हैं। दैनिक कार्यों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय किसानों पलक भारी, महेश कुमार यादव, सुनील और राकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और आवागमन को जल्द से जल्द बहाल करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments