#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौथे दिन भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। शुक्रवार सुबह विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत पर ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली का इंतजार करना पड़ा।अधिकारियों ने बताया कि सुबह अचानक तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके चलते क्षेत्र के कई हिस्सों में दिनभर बिजली गुल रही।इससे पहले तीन दिन पहले आई तेज आंधी ने भी बिजली आपूर्ति को बाधित किया था। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। हर्रैया तहसील के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में अभी भी लोग अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं। विद्युत कर्मियों के अनुसार, क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत का कार्य जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शनिवार तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त कर ली जाएगी। विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत के जेई सुधीर यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे बाहर से मैकेनिक बुलाकर ठीक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में चौथे दिन भी बिजली गुल, ट्रांसफार्मर खराब:आंधी से बाधित आपूर्ति, कई गांवो में अंधेरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












