सिद्धार्थनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा में शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में एएनएम के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एएनएम के कार्यों की समीक्षा की गई और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने प्रत्येक एएनएम के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एएनएम नियमित टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर समय से पहुंचें और अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण करें। एआरओ मोहम्मद शाकिब ने निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने 0 से 5 साल के बच्चों का हेड काउंट सर्वे करने पर भी जोर दिया। बैठक में एएनएम को नियमानुसार कार्य करने के उपरांत युवीन पोर्टल पर लॉगिंग और ई-कवच पोर्टल पर डेटा फीड करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और एचआरपी (उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं) ड्यू लिस्ट के आधार पर सभी की जांच, लाइन लिस्टिंग, उपचार और टीकाकरण करने को कहा गया। गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी विशेष देखभाल करने के निर्देश भी दिए गए। गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम के सेवन, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, बीपी, शुगर के साथ-साथ पेट की जांच करवाने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सभी विवरणों को पोर्टल पर अंकित करने का भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अल्पना मिश्रा, राजेश कुमार, शशि श्रीवास्तव, सायरा बानो, प्रीति मिश्रा, संध्या वर्मा, सोनी यादव, शशि बल, दिव्या श्रीवास्तव, गूंजा देवी, संगीता तिवारी और विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बेवा सीएचसी पर एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक:टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देने के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












