Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने...

बहराइच में तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की, 1 घंटे बाद समझाकर हटवाया


बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल घर जा रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। इस हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मटेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बहराइच-नानपारा मार्ग पर स्थित प्रहलादा ग्राम के निवासी वासुदेव (55 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 9 बजे बाजार से सब्जी लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वासुदेव की मौत हो चुकी थी। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने बहराइच-नानपारा मार्ग को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना पर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और वाहन चालक की तलाश तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments