Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना बाईपास टैक्सी स्टैंड पर गंदगी:नेशनल हाईवे 730 से मुंह ढक कर...

इकौना बाईपास टैक्सी स्टैंड पर गंदगी:नेशनल हाईवे 730 से मुंह ढक कर निकल रहे राहगीर


श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड स्थित इकौना बाईपास टैक्सी स्टैंड के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गंदगी के कारण गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका है। यह स्थान नेशनल हाईवे 730 का मुख्य मार्ग है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह कूड़े का ढेर काफी समय से जमा है। टैक्सी स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को गंदगी के कारण विशेष दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसी मार्ग पर स्थित जगतजीत इंटर कॉलेज के छात्रों को भी आवागमन में परेशानी होती है। आसपास के लोगों ने शासन-प्रशासन से इस गंदगी को हटाने और क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments