Homeमुंबई (Mumbai)लाडली बहन योजना पर कांग्रेस-उबाठा का झूठ बेनकाब - संजय निरुपम

लाडली बहन योजना पर कांग्रेस-उबाठा का झूठ बेनकाब – संजय निरुपम

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस और यूबीटी लाडली बहन योजना को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ९२ लाख महिलाओं को योजना से बाहर किए जाने और १४ हजार करोड़ बर्बाद होने का विपक्ष का दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है।(Congress UBT lies on Ladli Behan Scheme exposed says Sanjay Nirupam)

बाला साहेब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निरुपम ने कहा कि योजना में पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वाले २९ हजार पुरुषों से राशि वापस ली जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में इसका आश्वासन दे चुके हैं। इसलिए सरकार का पैसा बर्बाद होने का आरोप निराधार है।

निरुपम ने कहा कि ई-केवाईसी और पात्रता जांच के बाद नियमों के अनुसार नाम हटाए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी। शिवसेना के मुख्य नेता एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही यह वचन दे चुके हैं कि एक भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें- कानून हाथ में लेने वालों को कोई माफी नहीं- सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments