Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में शादी समारोह से लौट रहे युवक पर हमला:दबंगों ने लाठी-रॉड...

बस्ती में शादी समारोह से लौट रहे युवक पर हमला:दबंगों ने लाठी-रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल किया, केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के कमठहिया गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे युवक पर हमला किया गया। दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, पटेलवा (कटरा) थाना कोतवाली निवासी अनुराग (पुत्र राम उजागिर) 27 मई की रात ग्राम कमठहिया में उमेशचंद्र उर्फ पप्पू के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे वह बारात में पानी पिलाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विवेक और पट्टू (पुत्र स्व. रामजीत उर्फ नाटे) ने अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर अनुराग को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से अनुराग के सिर पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। हमलावर उन्हें मरा समझकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments