श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली और क्षेत्र का तापमान भी नीचे आ गया। स्थानीय किसानों सर्वेश, अनिल, शालू और रमेश ने बताया कि यह बारिश आम और उड़द की फसल के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। उनके अनुसार, पेड़ों को पर्याप्त नमी मिलने से आम की बढ़वार तेज होगी और फलों की गुणवत्ता में सुधार आएगा। किसान रामलाल यादव, जाफर खान, श्याम लाल वर्मा और इरफान अली ने भी इस बारिश को आम के बागों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि इससे फलों का आकार बेहतर होगा और आम के पेड़ों में नई बढ़वार भी बढ़ेगी। किसानों को उम्मीद है कि पर्याप्त नमी मिलने से आगामी दिनों में आम की पैदावार पर सकारात्मक असर पड़ेगा। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में हरियाली और ताजगी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने भीषण गर्मी से मिली राहत पर संतोष व्यक्त किया।
श्रावस्ती के जमुनहा में झमाझम बारिश:भीषण गर्मी से राहत, आम की फसल को लाभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












