#बस्ती_न्यूज
बस्ती की भानपुर तहसील में शनिवार को जनगणना कार्य समय से पहले पूरा करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सत्येंद्र कुमार सिंह और तहसीलदार पंकज कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यह सम्मान जनगणना 2027 के पहले चरण का कार्य सफलतापूर्वक और निर्धारित समय से पूर्व पूरा करने के लिए दिया गया। सम्मानित होने वाले प्रगणकों में सहायक अध्यापक देवव्रत पाण्डेय, प्रधानाध्यापक निखिलेश मिश्रा, शिक्षा मित्र सतेंद्र प्रकाश, सहायक अध्यापक दीपचंद और सहायक अध्यापक रूपचन्द्र शामिल हैं। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने प्रगणकों को निर्देश दिया कि वे पूरी लगन के साथ जनगणना का कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अधिकारियों को सूचित किया जाए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जनगणना कार्य समय से पूरा करने वाले शिक्षक सम्मानित:भानपुर में एसडीएम और तहसीलदार ने दिया प्रशस्ति पत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












