महराजगंज में निचलौल के बहुआर में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बरोहीया निवासी 65 वर्षीय केश्वर अपनी बाइक से भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर बाजार गए थे। लौटते समय उनकी बाइक की टक्कर घुघली थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय गुलशन कुमार की बाइक से हो गई। इस दुर्घटना में गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के बहुआर में दो बाइकों की भिड़ंत:दो लोग घायल, गंभीर हालत में एक जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












