HomeHealth & Fitnessकैंसर संस्थान में "तम्बाकू निषेध क्लिनिक" का हुआ उद्घाटन  

कैंसर संस्थान में “तम्बाकू निषेध क्लिनिक” का हुआ उद्घाटन  

लखनऊ। “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” की पूर्व संध्या शनिवार को “कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान,में “तम्बाकू निषेध क्लिनिक” का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी.भट्ट द्वारा किया गया। प्रो.भट्ट ने बताया कि यह क्लिनिक पब्लिक हेल्थ विभाग एवं साइकाइट्री विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि तम्बाकू सेवन कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है तथा इससे बचाव के लिए जागरूकता एवं परामर्श सेवाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नवस्थापित तम्बाकू निषेध क्लिनिक तम्बाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को परामर्श, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इस क्लिनिक में संस्थान के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेगें। क्लिनिक में तम्बाकू छोड़ने के लिए व्यक्तिगत परामर्श एवं प्रेरणा,तम्बाकू की लत की जांच एवं मूल्यांकन, व्यवहार परिवर्तन चिकित्सा, निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी तथा नियमित फॉलो-अप एवं सहयोग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर चिकित्सकों ने बताया कि तम्बाकू छोड़ने से हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों एवं स्ट्रोक का खतरा कम होता है। 

 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments