कैसरगंज तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रविवार देर रात मंझारा तौकली गांव में संयुक्त अभियान चलाकर दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली और एक रेपर (पट्टा मशीन) को जब्त कर सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई कोतवाली कैसरगंज के गोड़हिया चौकी इंचार्ज संजीत सिंह और राजस्व विभाग के कानूनगो छत्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में दर्जन भर से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी-रेपर मशीनें जब्त की जा चुकी हैं। प्रशासनिक और पुलिस टीमें क्षेत्र के कई संवेदनशील इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं। गोड़हिया चौकी इंचार्ज संजीत सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उनके क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि या तो ऐसे लोग यह क्षेत्र छोड़ दें या कोई दूसरा काम ढूंढ लें। यह लगातार कार्रवाई जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर शासन की मंशा के अनुरूप तहसील कैसरगंज में की जा रही है। यह कदम अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की दृढ़ता को दर्शाता है।
कैसरगंज में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त:दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली और एक रेपर मशीन सीज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












