#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रौतापार मोहल्ले में घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीनों आरोपी घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शनिवार तड़के हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। यह घटना शनिवार सुबह करीब 4:50 बजे हुई। बाइक सवार तीन युवक रौतापार निवासी मुकेश श्रीवास्तव के घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर के सामने गाली-गलौज की और दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। घटना के समय मुकेश का परिवार घर के अंदर सो रहा था। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिख रही हैं। इसके बावजूद किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के बाद से उनके परिवार में डर का माहौल है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे। कोतवाली प्रभारी मोतीचंद ने जानकारी दी कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में फायरिंग के 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार:सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












