उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को शोहरतगढ़ में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज और शिवपति पीजी कॉलेज में दो पालियों में यह परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की गई। शिवपति इंटर कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा में 480 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 35 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 480 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 34 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार, शिवपति पीजी कॉलेज में पंजीकृत 396 परीक्षार्थियों में से 33 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें निर्धारित कक्षा-कक्षों में जाने की अनुमति दी गई। कक्ष निरीक्षकों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भी पूरी परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में स्टेटिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार और संजय कुमार, ऑब्जर्वर प्रो. अरविंद कुमार सिंह और डॉ. नवीन सोनी, केंद्र प्रतिनिधि एसडीएम कर्मेंद्र, केंद्र व्यवस्थापक विक्रम प्रसाद यादव और सह-केंद्र व्यवस्थापक रामविलास यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न:शोहरतगढ़ में कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












