HomeHealth & Fitnessखुर्दही में किसान पथ के नीचे कूड़े के ढेर में मिला युवक...

खुर्दही में किसान पथ के नीचे कूड़े के ढेर में मिला युवक का शव 

गोसाईगंज लखनऊ  सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में रविवार की सुबह किसान पथ के नीचे लखनऊ  सुल्तानपुर मार्ग पर कूड़े के ढेर पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोशल मीडिया व अन्य तकनीकों का प्रयोग करते हुए शव की शिनाख्त कराई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
 
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रचार के बाद शव की शिनाख्त ग्राम लालपुर थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी  निवासी विनय मिश्रा (40)  के रूप में हुई। भाई विकास मिश्रा ने बताया कि वह नशे का आदि था। वह पिछले काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। लेकिन दो दिन पूर्व शुक्रवार को वह डाला चलाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वापस नही पहुंचा तो रविवार को हैदरगढ़ कोतवाली पहुंच कर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचा तो सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा भेजी गई फ़ोटो दिखाई गई। जिसके बाद भाई विकास मिश्रा ने शव की शिनाख्त विनय मिश्रा के रूप में की।
 
उन्होंने पुलिस को बताया कि भाई नशे का आदि था। पुलिस को शव के पास से सीरेंज व कुछ नशीली दवा भी मिली है।  इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी डीके उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की पुष्टि हो सकेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments