Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पचवश गांव के सामने सर्विस रोड पर जलजमाव:राहगीरों को आवागमन में परेशानी,...

पचवश गांव के सामने सर्विस रोड पर जलजमाव:राहगीरों को आवागमन में परेशानी, आक्रोश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर विक्रमजोत विकासखंड के पचवश गांव के सामने सर्विस रोड हल्की बारिश में भी जलमग्न हो जाती है। इस जलजमाव के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। फ्लाईओवर के बगल में बनी यह सर्विस रोड पानी भरने से टूट जाती है। जलभराव के कारण सड़क की खराब स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे साइकिल और मोटरसाइकिल सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) से कई बार फोन पर शिकायत की है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी द्वारा इस संबंध में कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामवासी पवन कुमार सिंह, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बसंत सिंह और राम कुमार सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि यह समस्या केवल पचवश तक सीमित नहीं है। सरसंडा, चपिलांव और सरवगा जैसे आसपास के गांवों के सामने भी बारिश के दौरान ऐसी ही स्थिति बनी रहती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments