मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इटवारी जा रही एक ट्रेन रविवार रात नागपुर के पास पटरी से उतर गई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब 9.45 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत कलमना और कामठी के बीच हुई। इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। मौके पर राहत का काम जारी है।
नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर के पास रविवार को एक बड़ी अनहोनी टल गई। रविवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इटवारी जा रही एक ट्रेन नागपुर के पास पटरी से उतर गई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब 9.45 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत कलमना और कामठी के बीच हुई। इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। मौके पर राहत का काम जारी है।
नागपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी
इससे पहले 13 मार्च को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के नैनपुर-छिंदवाड़ा-नागपुर खंड पर खैरंजी-गंगाटोला के पास ट्रेन (11202) का सबसे पिछला डिब्बा पटरी से उतरते ही लोको पायलट ने ब्रेक लगा दिए। इससे एक बड़ा हादसा टल गया था।
लोको पायलट की सूझबूझ से अनहोनी टली
पुलिस ने बताया था कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे उस समय हुई, जब मध्यप्रदेश के शहडोल से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही ट्रेन की एक बोगी के पहिए पटरियों से उतर गए। अधिकारियों ने बताया था कि ट्रेन के पटरी से उतरने का पता चलने पर लोको पायलट ने आपात ब्रेक लगाए और ट्रेन को रोक दिया था। उन्होंने बताया कि रेलवे के अधिकारी दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे, साथ ही रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई।












