HomeHealth & Fitnessनीमगांव में युवती के कथित अपहरण से हड़कंप, यूपी-112 पर खुद दी...

नीमगांव में युवती के कथित अपहरण से हड़कंप, यूपी-112 पर खुद दी सूचना।

नीमगांव खीरी,02 जून(तरूणमित्र)। लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में एक युवती के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। युवती ने स्वयं यूपी-112 पर कॉल कर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व पीआरबी टीम ने जांच शुरू कर दी।

थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि युवती ने यूपी-112 पर अपने कथित अपहरण और बंधक बनाए जाने की सूचना दी थी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती और कथित युवक दोनों के मोबाइल फोन फिलहाल बंद आ रहे हैं। इससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को कठिनाई हो रही है। पुलिस विभिन्न तकनीकी माध्यमों व सर्विलांस के जरिए दोनों की तलाश कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।

थाना अध्यक्ष गौतम ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित कर दी गई हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 क्या है मामला

युवती ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उसका अपहरण कर बंधक बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। दोनों के मोबाइल बंद होने से जांच में दिक्कत आ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments